दोस्त की परिभाषा
एक सच्चा और अच्छा दोस्त वही है जो हमारे हर सुख-दुख मे हमारे साथ रहे और जब हम किसी गलत संगती में पड़ जाए या कोई गलत कार्य करे तो वो हमें सही मार्ग पर लाए और उस गलत कार्य को करने से हमे रोके। और जब हम कोई अच्छा कार्य करे तो वह उस कार्य में हमारा सहयोग करे। एक सच्चा और एक अच्छा मित्र ही हमारी गलतियों को सुधार सकता है। जबकि एक मतलबी दोस्त जब हम कोई गलत कार्य करे या गलत संगती मे पड़ जाए तो वह हमे सही मार्ग पर लाने की बजाय हमारे उस गलत कार्य मे हमारा सहयोग करेगा। और हमारी गलतियों को सुधारने की बजाय उन गलतियों को बढ़ावा देगा। यही एक अच्छे दोस्त और एक मतलबी दोस्त की पहचान होती है आज का विचार - मतलबी दोस्तों से दूरी बनाए रखे, अन्यथा परिणाम बुरा हो सकता है । मेनपाल ढुढाँड़ा